Home ?????????1मनोज गिरी प्रोडक्शन्स का धार्मिक एपिसोड दशहरे पर रिलीज

मनोज गिरी प्रोडक्शन्स का धार्मिक एपिसोड दशहरे पर रिलीज

by admin
0 comments

महिषासुर मर्दिनी की चर्चा जोरों पर। 

मुंबई। जाने माने फिल्म निर्माता व निर्देशक मनोज गिरी प्रोडक्शन का विजयदशमी के पावन अवसर पर धार्मिक एपिसोड महिषासुर मर्दिनी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जनता के बीच आ ही गया। जो 21एपिसोड का है और जिसमें मशहूर गीतकार,संगीतकार व गायक सुरेश वाडकर ,साधना सरगम और सतीश देहरा की सुमधुर भक्ति भाव से ओतप्रोत आवाज सुनने के बाद अपनी तरफ आकर्षित करने लगता है। उन भक्तिमय गीतों की तारीफ शब्दों में कर पाना अत्यंत कठिन है।

अभी तक प्रख्यात एपिसोड क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया,खाकी,मौकाये वारदात,क्राइम एलर्ट, हरिओम चैनल पर जय जगन्नाथ और फिल्मों के रूप में दीनदयाल एक युगपुरुष, मैं खुदीराम बोस हूँ। काश्मीर में बेगुनाहों पर आतंकवादियों द्वारा हमला बोल उनकी निर्मम हत्या कर  देने पर गालिब जैसी मर्मस्पर्शी फिल्मों को देने वाले निर्माता निर्देशक मनोज गिरी ने बताया कि कई अन्य फिल्मे व एपिसोड जनता की सेवा में सुपुर्द किया जा चुका है। जो खूब सराहा गया। और जनता की मांग पर ही धार्मिक एपिसोड महिषासुर मर्दिनी बनाया गया है। जिसमें माता रानी के नौ रूपो को अलग अलग दर्शाया गया है। जो अत्यंत मनमोहक और ऊर्जा व शक्ति प्रदान करने वाला है। और यह एक धार्मिक सीरियल है। जिसे कैप्टेन टीवी चैनल पर देखा जा सकता है। जिसका प्रसारण शाम 6 बजे से डिश टीवी, जिओ टीवी,टाटा प्ले, डेन टीवी, डीजी महाराजा टीवी पर महाराष्ट्र के अलावा बिहार और झारखंड में देखा जा सकता है।

धार्मिक प्रवत्ति, आचरण व आस्था के साथ साथ मनोज गिरी अपनी जनसेवा  के बलबूते मनसे से मीरा रोड के वार्ड क्रमांक 16  से नगरसेवक का  चुनाव लड़ने के लिए पूर्ण तैयारी कर चुके है। और मनोज गिरी ने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि मैं उत्तर भारतीय हूँ जो मान सम्मान मुझे यहां मिल रहा है वह किसी अन्य राजनीतिक दल में संभव नही है। मनसे केवल सच्चाई का साथ देती है। चापलूसी करने वालों का इस पार्टी में कोई स्थान नही है। गिरी ने आगे कहा कि आप सबके के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए मनसे चौबीसों घंटे आप के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रहेगी। और लोग निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते है। जनसेवा हमारे खून में था और सदैव रहेगा।

You may also like

Leave a Comment